पंजाब में नशे के खिलाफ जारी जंग में अब अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का ऐलान किया है। संगठन पूरे राज्य में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए ‘नशा मुक्ति यात्राएं’ निकालेगा। इस अभियान की शुरुआत औद्योगिक शहर लुधियाना से की जाएगी। यह अहम फैसला चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की पंजाब कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
कमलदेव चौहान बने प्रदेश अध्यक्ष:-
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बच्चू सिंह बैंसला विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कमलदेव चौहान को संगठन पंजाब इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्हें इस पूरे अभियान की कमान सौंपी गई।
लुधियाना से होगी अभियान की शुरुआत, गांव-गांव जाकर युवाओं को नशे के खिलाफ किया जाएगा जागरूक:-
नवनियुक्त प्रदेश प्रधान कमलदेव चौहान ने कार्यभार संभालने के बाद स्पष्ट किया कि गुर्जर समाज का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर उन्हें एक सकारात्मक दिशा देना है। उन्होंने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पिछले कुछ समय से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों सहित पूरे राज्य में ‘नशा मुक्त पंजाब’ के लिए लगातार पदयात्राएं कर रहे हैं। गुर्जर समाज भी राज्यपाल की इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएगा और कदम से कदम मिलाकर चलेगा। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों पर नजर, गांव-गांव जाकर प्रचार करेंगे।