ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, ANTF टीम ने बीते दिनों तीन अलग-अलग मामलों में कुल 2 kg 177 ग्राम हेरोइन ज़ब्त करने में कामयाबी हासिल की है।
DSP अजय वर्मा ने बताया कि पहले मामले में अमृतसर के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक मोटरसाइकिल और 603 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वे अमृतसर से ड्रग्स की तस्करी करते थे। उनके क्रिमिनल हिस्ट्री और ड्रग्स सप्लाई मामले की जांच की जा रही है।
बटाला के एक आरोपी को मोटरसाइकिल और 524 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह, मोटरसाइकिल सवार एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से करीब एक किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
अगर सूत्रों की मानें तो तीनों मामलों में बरामद की गयी हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ 80 लाख के आस पास आंकी जा रही है.
बाइट: अजय कुमार, डीएसपी एएनटीए
